महापौर ने पूछा – काम में इतनी देरी क्यों ?:46.68 करोड़ की लागत से बनने वाली रोड देखी, वर्क प्लान बनाने को कहा

जोन क्रमांक 22 के वार्ड 36 में आने वाली मास्टर प्लान की एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक 46.68 करोड़ की लागत से रोड बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 3.65 किमी और चौड़ाई 30 मीटर है। यहां चल रहे काम को देखने के लिए सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे। महापौर ने यहां का पूरा दौरा किया। रोड बनाने के काम में हो रही देरी और धीमी गति से चल रहे काम को देखते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार और कंसल्टेंट को काम में तेजी लाने के साथ की काम कितने दिन में पूरा होगा और काम की क्या प्लानिंग है इस बारे में वर्क प्लान बनाने के लिए कहा है। कोई बाधा नहीं तो काम में देरी क्यों ?
महापौर ने संबंधित अधिकारी से पूछा कि इस रोड को बनाने में कोई भी बाधा नहीं है, इसके बाद भी काम देरी क्यों हो रही है? इसके साथ ही सेंट्रल लाइन डालने के बाद भी काम में गति क्यों नहीं आ रही है। जब सेंट्रल लाइन डालने का काम किया जाता है तो उसी दौरान सेंट्रल लाइन में आने वाले बाधक निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई पहले पूरी की जाए, ताकि रोड बनाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए। इधर, महापौर ने तिरुपति पैलेस, कृष्ण विहार कॉलोनी, तुलसी नगर, बीसीएम पैराडाइज आदि क्षेत्रों में रहवासियों से बातचीत भी की। महापौर के साथ पार्षद सुरेश कुरवाडे, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, श्रृंगार श्रीवास्तव, सिटी इंजीनियर अश्विन जनवदे, लक्ष्मीकांत वाजपेई, नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल, जोनल अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *