जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में कला प्रेमियों के लिए एक खास अवसर है। पाक्षिक नाट्य योजना के तहत 17 और 19 जनवरी को दो रोचक नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन नाटकों में मनोरंजन के साथ-साथ कलात्मक प्रस्तुति का भी भरपूर आनंद मिलेगा। ‘पहला नाटक ‘पॉपकॉर्न’ 17 जनवरी को शाम 6:30 बजे रंगायन सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक का लेखन और निर्देशन आशीष पाठक ने किया है। यह नाटक दर्शकों को एक नई कहानी और सशक्त अभिनय के माध्यम से बांधे रखने का वादा करता है। दूसरा नाटक ‘द सुसाइड’ 19 जनवरी को शाम 6:30 बजे रंगायन सभागार में मंचित होगा। हास्य शैली पर आधारित इस नाटक का निर्देशन सैफ अंसारी ने किया है। इसकी कहानी प्रसिद्ध लेखक निकोलाई एर्डमन ने लिखी है और इसका नाट्य रूपांतरण ‘मैड वन थिएटर ट्रस्ट’ द्वारा किया गया है। नाटक की प्रस्तुति दर्शकों को हंसी और गहराई का एक अनोखा संगम अनुभव कराएगी।


