जैल में 20 फिट हाइट से गिरा कैदी:हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित,एनडीपीएस एक्ट के मामले में था बंद

भीलवाड़ा जिला ज़ैल में लाइट फिटिंग का काम कर रहा एक कैदी करीब 20 फीट हाइट से जमीन पर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल क़ैदी को इलाज के लिए जेल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला जेल सुपरिंटेंडेंट भैरव सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 2023 से सांवरमल पिता प्रह्लाद ओझा (37) बंद था। वो दो-चार महीने से जेल में लाइट और पानी की जो भी व्यवस्था है उनको देखता था, आज करीब 1:30 बजे के आसपास मैं भी जैल के अंदर था, जेलर, स्टाफ ड्यूटी सभी थे। इसी दौरान कोई लाइट डिस्टर्ब होने पर वो उसे चेक करने के लिए सीढ़ी लेकर चढ़ा था। इस सीढ़ी को स्टाफ ने पकड़ रखी थी।अचानक से या तो उसका पर फिसला या उसे करंट लगा।अभी ये कुछ कहा नहीं जा सकता है,ये पोस्टमार्टम में क्लियर हो जाएगा। वो करीब 18 -20 फीट ऊपर से वह नीचे गिर गया। जैल का फ़र्श पक्का है उसके सर में चोट आई, उसकी हालत को देखते हुए तुरंत जेल स्टाफ और एंबुलेंस के साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। हमारे जैल डॉक्टर और हमारे साथी जेलर सभी हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों को सूचना दे दी गई उनके आने के बाद इसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *