बारात की स्कार्पियो गाड़ी बेकाबू होकर दो-तीन बार पलटी:6 जने हुए घायल, सभी बाड़मेर हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

शादी के बाद बारात से लौट रहे बारातियों की स्कार्पियो बेकाबू होकर दो-तीन बार पलटी खा गई। इससे स्कार्पियो सवार छह बातारी घायल हो गए। पीछे से आ रही गाड़ी में सभी को बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर इलाज चल रहा है। घटना बाड़मेर ग्रामीण थाने के तिरसिगड़ा फाटे के पास की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक मेवाराम जैन भी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस के अनुसार बारात बिशाला गांव से बाड़मेर की तरफ आ रही आ रही थी। बारात में चल रही स्कार्पियो गोलाई में बेकाबू होकर दो-तीन बार पलट गई। इससे उसमें सवार राणाराम, मनीष, किस्तुराराम, भोमाराम, भगवानाराम और भूराराम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से सभी को बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण थाने पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। हेड कांस्टेबल गोरधनाराम ने बताया- गाड़ी में सवार छह लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बीती रात को फेरे हुए थे। दोपहर में बारात बिशाला गांव से निकली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *