न्यू ईयर 2026 से पहले गुलाबी नगरी गुलजार:जयपुर में उमड़ा देश-विदेश सैलानियों का सैलाब; पर्यटक बोले- दिल्ली के प्रदूषण की तुलना में जयपुर का माहौल सुकून वाला

नए साल 2026 के स्वागत से पहले ही गुलाबी नगरी जयपुर देश-विदेश से आए पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गई है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंच रहे हैं। शहर के होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे और गेस्ट हाउस लगभग फुल हो चुके हैं। पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सोमवार को आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग और जंतर-मंतर स्मारक में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 28 दिसंबर को हवामहल स्मारक में 15,585, जंतर-मंतर में 13,598, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 9,733 और आमेर महल में 18,532 पर्यटक पहुंचे। एक ही दिन में जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर करीब 70 हजार सैलानियों की आवक दर्ज की गई। पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन के मुताबिक क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक के लिए अधिकांश बड़े होटल और रिसॉर्ट पहले ही बुक हो चुके हैं। आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़, हवामहल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों का खासा दबाव है। इस बार राजस्थान की लोक संस्कृति, खान-पान और विरासत का अनुभव लेने के लिए विदेशी सैलानियों की संख्या में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। पर्यटकों ने साझा किए अनुभव न्यू ईयर के लिए खास आयोजनन्यू ईयर को खास बनाने के लिए शहर के होटल, कैफे और क्लबों में लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, राजस्थानी लोक नृत्य, थीम पार्टी और गाला डिनर जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बापू बाजार, जौहरी बाजार और एमआई रोड पर देर रात तक खरीदारी का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंदपर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, होटल और रिसॉर्ट्स में मेहमानों की बेहतर मेहमाननवाजी के लिए करीब 30 हजार अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *