सड़क हादसे में नाबालिग सहित दो की मौत:एक बाइक चालक खेत से गांव वापस जा रहा था; दूसरा बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था

गुना के म्याना थाना इलाके के ऊमरी पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दोपहर में दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। हादसे में दोनों ही बाइक चालकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना आज दोपहर में लगभग 12.25 बजे ऊमरी चौकी क्षेत्र में ग्राम नागेरा और खेरीखता के बीच हुई। खेरीखता रोड पर एक दूसरी ओर जा रहीं दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईकों के चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी लगते ही दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों ही गंभीर घायलों की मौत की पुष्टि कर दी। वहीं इस दुर्घटना में कुछ अन्य को भी चोटें आई हैं। मृतक का नाम भूरा बारेला 30 वर्ष निवासी खेरीखता के रूप में सामने आया है। वह खेत से वापस गांव जा रहा था। वहीं दूसरे मृतक का नाम रोहित बारेला 17 वर्ष निवासी भोगन्या के रुप में सामने आया है। वह अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए ग्राम खेरीखता में स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *