सागर के गढ़ाकोटा रोड पर सोमवार को दो डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में कार सड़क किनारे खंती में उतर गई। कार सवार घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। कार गढ़ाकोटा से सागर की ओर आ रही थी तभी सानौधा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा से बरपानी के बीच डंपर को ओवरटेक करते समय मोड़ पर अचानक सामने डंपर आ गया। डंपर से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खंती में उतर गई। वहीं डंपरों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से सड़क पर लंबा जाम
दुर्घटना के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त डंपर खड़े होने से सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर जाम लगा। दोनों तरफ करीब दो-दो किमी लंबी वाहनों की कतार लगी। सूचना पर पुलिस ने क्रेन को बुलाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपरों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। दो डंपर, कार टकराए
सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि दो डंपर और कार में टक्कर हुई है। घटना में कार में सवार कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा है। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया है। जिसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो गया है।


