हरदा कृषि उपज मंडी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी नहीं होगी। यह निर्णय पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण लिया गया है। मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने बताया कि भोपाल स्तर पर पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है। इसी वजह से 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन की फसल का विक्रय मंडी प्रांगण में नहीं हो पाएगा। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन का विक्रय 2 जनवरी 2026 के बाद मंडी प्रांगण में कर सकते हैं। अन्य फसलों की नीलामी पूर्ववत जारी रहेगी।


