राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी गुमला:यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन; वाहनों के बगले गए रूट, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 30 दिसंबर मंगलवार को गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र स्थित मांझाटोली में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए हैं। आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की समाप्ति तक गुमला शहरी क्षेत्र और रायडीह थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ड्रॉप गेट लगाए गए भारी वाहनों के प्रवेश निषेध के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज (चंदाली), चपका, आंजन टोल प्लाजा, सिसई, पुगु बाईपास रोड चौक, हंसेरा मोड़, उर्मी चौक, सीलम (रायडीह से गुमला की ओर), टंगरा स्कूल मोड़, कांसिर–चैनपुर मोड़ और चैनपुर रोड केराडीह जैसे स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। निजी छोटे और यात्री वाहनों के लिए 30 दिसंबर को गुमला–रायडीह–मांझाटोली होते हुए जशपुर जाने वाली NH-43 पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। गुमला से जशपुर जाने वाले निजी/यात्री वाहन मिशन चौक मांझाटोली से डायवर्ट होकर पुराने रायडीह मार्ग से मोकरा–कोण्डरा होते हुए आरा सुरसांग बॉर्डर के रास्ते जशपुर (छत्तीसगढ़) की ओर जाएंगे। वाहन टंगरा स्कूल मोड़ से होंगे डायवर्ट इसी प्रकार, गुमला शहरी क्षेत्र से चैनपुर–डुमरी–जारी–कुरूमगढ़ जाने वाले वाहन टंगरा स्कूल मोड़ से डायवर्ट होकर कांसिर–चैनपुर मार्ग से आवागमन करेंगे। वहीं, डुमरी–जारी–चैनपुर से गुमला की ओर आने वाले सभी वाहन कांसिर मोड़ (चैनपुर) से गुमला की ओर प्रवेश करेंगे। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे यातायात निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *