गरियाबंद में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या,11 आरोपी गिरफ्तार:घर से घसीटकर बाहर निकाला, लाठी-डंडे और पत्थर से मार डाला, युवक आदतन अपराधी था

गरियाबंद पुलिस ने देवरी गांव में हुए एक आदतन अपराधी की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई है। यह घटना 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे राजिम थाना क्षेत्र के देवरी गांव में कोपरा से बोरसी रोड के किनारे हुई थी। मृतक के पिता गोपी राम तारक (58) ने राजिम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे हितेश्वर को गांव के 11 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर से जबरदस्ती घसीटकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजिम थाना प्रभारी को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की निर्देशों के पालन में, थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की और प्रार्थी द्वारा बताए गए निशानदेही के आधार पर टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हितेश्वर तारक की हत्या करना स्वीकार किया। सभी 11 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आदतन अपराधी था मृतक पुलिस के अनुसार, मृतक हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक एक आदतन अपराधी था। राजिम थाने में उसके खिलाफ ‘गुंडा बदमाश’ की फाइल दर्ज है। उसके विरुद्ध मारपीट और चोरी के कुल 8 अपराध तथा 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां पहले से दर्ज थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम करण साहू, नोहर विश्वकर्मा, विमलेश साहू, थानचंद साहू, सुनील साहू, शिव साहू, गजेंद्र साहू, लक्ष्मीचंद सतनामी, भुरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी, उमाशंकर यादव और अक्षय साहू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *