17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट:हिमाचल के 2 शहरों में पारा माइनस 10º से कम; UP-राजस्थान में ओले का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर है। साथ ही देश के 17 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण बुधवार सुबह 26 ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। मंगलवार को भी यहां 39 ट्रेनें लेट हुई थीं। उत्तर प्रदेश के भी 45 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और राजस्थान के कुछ जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। उधर, हिमाचल में बर्फबारी के कारण 3 शहरों में तापमान माइनस पहुंच गया है। कल्पा में तापमान माइनस 1 डिग्री, केलांग में माइनस 10.3 डिग्री और कुकुमसेरी में तापमान माइनस 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें… हिमाचल में जनवरी में अबतक सामान्य से 91% कम बारिश-बर्फबारी महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। अगले 2 दिन मौसम का अनुमान… 16 जनवरी: 5 राज्यों में बारिश, नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा 17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जनवरी में तीसरी बार गिरेगा मावठा, भोपाल-इंदौर समेत आधे हिस्से में 2 दिन बारिश मध्यप्रदेश में जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट है। 17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बारिश के दौरान गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कई जिलों में हो सकती है बारिश, ओले भी गिरेंगे, जयपुर-अजमेर सहित 17 जिलों के लिए अलर्ट जयपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों का मौसम आज (बुधवार) को बदलेगा। अजमेर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के जिलों में आज बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। जोधपुर, जैसलमेर, करौली में शीतलहर चली। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 15 जिलों में घनी धुंध, पानीपत-हिसार में जीरो विजिबिलिटी, 2 शहरों में मौसम साफ हरियाणा में बुधवार सुबह 15 जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर के करीब है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बूंदाबांदी, 17 जिलों में अलर्ट, 45 शहरों में कोहरा, अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर यूपी में फिर से मौसम ने करवट ली है। लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी हुई। आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरेंगे। सुबह से 45 जिलों में घना कोहरा छाया है। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 15 जिलों में घनी धुंध:पानीपत-हिसार में जीरो विजिबिलिटी, 2 शहरों में मौसम साफ हरियाणा में बुधवार सुबह 15 जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर के करीब है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बर्फीली हवाओं ने बिहार में बढ़ाई ठंड, शीतलहर जैसे हालात; आज प्रदेश के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पटना में मंगलवार से ही शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। यहां आज भी धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *