मंदिर के सामने बन रहे शौचालय का निर्माण रूकवाया:सागर में हिंदू संगठनों के विरोध पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

सागर के बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित श्रीराम चौक पर धार्मिक स्थल के सामने बनाए जा रहे शौचालय का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। कलेक्टर संदीप जीआर ने शौचालय निर्माण पर रोक लगा दी है। श्रीराम चौक पर मंदिर के सामने नगर निगम के द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। ठेकेदार ने दीवारें उठाने का काम शुरू कर दिया था। शौचालय निर्माण की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग इकट्‌ठा हुए। वे श्रीराम चौक पहुंचे। जहां उन्होंने धार्मिक स्थल के सामने निर्माण कार्य का विरोध किया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार मिनी वृंदावन के रूप में पहचाना जाता है। जहां शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, उसके चारों तरफ मंदिर हैं। शौचालय का निर्माण कार्य नहीं होने देखेंगे। जरूरत पड़ी तो पूरा बाजार और शहर बंद कर विरोध किया जाएगा। विरोध देख शौचालय निर्माण पर लगाई रोक
विरोध देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने श्रीराम चौक बड़ा बाजार में धार्मिक स्थल के सामने बन रहे शौचालय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के द्वारा धार्मिक स्थल के सामने मौजूद जगह पर शौचालय निर्माण कराया जा रहा था। जिसका संगठनों ने विरोध किया। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त निर्माण पर रोक लगाई है। नगर निगम को निर्देश दिए है कि अन्य किसी उपयोगी जगह पर शौचालय निर्माण कराया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *