भीलवाड़ा में गौ-भक्ति के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत:गोवंश को 351 किलो लापसी और 151 Kg हरी सब्जियों का भोग लगाया

भीलवाड़ा के हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का 65वां जन्मदिवस 30 दिसंबर को है। इससे पहले सोमवार को सीताराम गोशाला काइन हाउस में गौ पूजन किया गया। गौवंश को 351 किलो लापसी और 151 किलो हरी सब्जियों का भोग लगाया गया। कच्ची बस्तियों में 101 भोजन पैकेट्स का वितरण भी किया गया। महामंडलेश्वर के अनुयायियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में भाग लिया। सेवा, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रेरणास्रोत इस अवसर पर आश्रम के संत गोविंदराम ने कहा-महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का जीवन सेवा, करुणा और सनातन मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन को गौ सेवा व मानव सेवा के माध्यम से मनाना उनके संदेशों को साकार करने का जरिया है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान संत गोविंदराम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, मिहिर, हीरालाल गुरनानी, पुरुषोत्तम परियानी, सुरेश वंदना आहूजा सूरत, जयराम वर्षा अभिचंदानी अहमदाबाद, मनोज खुशलानी मुंबई, राजू चवरानी कोटा, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी, मनीष सबदानी, संदीप तोतला, कन्हैया जगत्यानी, दीपक मेहता, अरविंद दाधीच, राजू कीर, हेमंत रामवानी, अनिल आसनानी, सावर कीर, संजय गुरनानी, जय गुरनानी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। जन्मदिन पर होंगे यह कार्यक्रम 30 दिसंबर 2025 मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे हरि शेवा उदासीन आश्रम में जगद्गुरु श्री श्रीचंद्र महाराज एवं समाधि वाले सतगुरुओं का पूजन, हवन, हरि सिद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, गौ पूजन तथा गौमाता को लापसी प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा, कच्ची बस्तियों में अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण, गोशाला में रामगऊ को हरा चारा दिया जाएगा। शाम 5:00 बजे से दीप प्रज्वलन, महामंडलेश्वर की दीर्घायु हेतु स्वस्ति वाचन, प्राकट्योत्सव की भूमिका, उद्बोधन, विभिन्न समाज संगठनों द्वारा अभिनंदन तथा तत्पश्चात अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण होगा। वहीं सायं 7:00 बजे भजन गायक संत प्रकाशदास महाराज का भजन संध्या कार्यक्रम होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *