सांसद लुम्बाराम चौधरी बोले, अरावली पर भ्रम फैला रही कांग्रेस:कहा- केंद्र सरकार अरावली के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है

जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कांग्रेस पर अरावली पर्वतमाला को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास से बौखला गई है और अब उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सांसद चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पुरानी आदत तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जनता में भ्रम फैलाना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले डोटासरा और उनकी टीम ने सीएए और एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह किया था, और अब वे अरावली में खनन के मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं। चौधरी ने स्पष्ट किया कि सिरोही और जालोर जिलों में 90 प्रतिशत पहाड़ वन विभाग के अंतर्गत आते हैं, जहाँ खनन का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अरावली पहाड़ियों पर किसी भी तरह के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। सांसद ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अरावली के एक भी पत्थर को नुकसान नहीं पहुंचने देगी। भाजपा और केंद्र सरकार की मंशा अरावली संरक्षण क्षेत्र को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। उन्होंने आगे बताया कि नई परिभाषा के अनुसार, अरावली के 500 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र आरक्षित किए जाएंगे, जिससे खनन क्षेत्र में और कमी आएगी। चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों को ‘कल्पना पर आधारित’ बताया और कहा कि भाजपा ने हमेशा वन संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए कई अभियान चलाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *