साईफन में मिला सफेद-कपड़े से बंधा मटका,पूजा का सामान समझा:सफाईकर्मी ने फोड़ा तो निकला बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा में सोमवार दोपहर एनटीपीसी नहर के तीन नंबर गेट पर सफाई के दौरान एक मटके में लिपटा मासूम का शव मिला। दरअसल, सफाईकर्मी ने एक मटका देखा जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। सफाईकर्मी मटके में पूजा का सामान या अस्थियां समझ रहा था, लेकिन मटका खोलते ही उसमें बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक सफाईकर्मी नहर के तीन नंबर गेट पर स्थित साईफन में फंसे कचरे को साफ करने पहुंचा था। उसने वहां एक मटका देखा जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। सफाईकर्मी को लगा कि मटके में अस्थियां या पूजा का सामान हो सकता है। जब उसने मटका फोड़ा, तो उसके अंदर एक मासूम बच्चे का शव देखकर वह डर गया और मौके से भाग गया। साईफन में फंसा था बच्चे का शव बाद में उसने किसी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर आकर देखा गया तो शव अभी भी साईफन में फंसा हुआ था। तत्काल दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद गंगा राम नामक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी और मासूम के शव को बाहर निकालने में मदद की। बच्चे की मौत के बाद शव को मटके में डालकर नहर में फेंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह किसी अज्ञात व्यक्ति की करतूत हो सकती है, जिसने बच्चे की मौत के बाद शव को मटके में डालकर नहर में फेंक दिया होगा। यह मटका तैरते हुए साईफन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *