जयपुर में JCB वर्कशॉप में भीषण आग:15 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंची, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में स्थित जेसीबी के वर्कशॉप में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर मौके पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की 15 से अधिक गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से जेसीबी वर्कशॉप में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। थानाप्रभारी भांकरोटा श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया- भांकरोटा इलाके में अजमेर रोड़ पर जेसीबी वर्कशॉप कंपनी का परिसर है। इसके एक हिस्से में जेसीबी का वर्कशॉप बना हुआ है। यहां शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। देखते देखते ही धुंए गुबार के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई जेसीबी कंपनी परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाहर की ओर भागकर जान बचाई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिस्टम का यूज कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 15 से अधिक गाड़ियों से आग पर काबू पाने में जुटी। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में जेसीबी वर्कशॉप में रखी मशीनरी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जेसीबी वर्कशॉप में लगी आग में किसी प्रकार की जनहानि होने से इनकार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *