बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों के बाद मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं। महिला मोर्चा को छोड़कर 6 मोर्चों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं। इसमें दो पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, एक मौजूदा विधायक को भी मोर्चों की जिम्मेदारी दी गई हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर सभी मोर्चा अध्यक्ष पार्टी ने बदल दिए हैं। केवल हमीद खां मेवाती को रिपीट किया गया हैं। उन्हें एक बार फिर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चेची को बदलते हुए उनकी जगह शंकर गोरा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। गोरा एबीवीपी में प्रदेश सह मंत्री और पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। छात्र राजनीति से ही युवाओं में सक्रियता को देखते हुए शंकर गोरा को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई हैं। दो पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों को जिम्मा
पार्टी ने दो पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों को भी मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहे निहालचंद मेघवाल को एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा और दूसरे कार्यकाल में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रहे कैलाश चौधरी को प्रदेश किसान मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं भीलवाड़ा के जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा को एसटी (अनुसूचित जनजाति) मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया हैं।


