कुलपति बने डॉ रवि:राज्यपाल रमेन डेका ने जारी किया आदेश, MGUVV में किए गए नियुक्त

राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. रवि रत्न सक्सेना को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। पाटन जिला दुर्ग में संचालित होने वाले इस विश्वविद्यालय का जिम्मा डॉ रवि से पहले IAS अफसर महादेव कावरे पर था। अब कावरे इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) की शक्तियों के तहत डॉ. रवि रत्न सक्सेना को जिम्मेदारी दी है। डॉ रवि इससे पहले प्रोफेसर और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान) के रुप में काम कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *