भिंड में पुराने विवाद में युवक को पीटा:घटना बताशा बाजार की, आरोपी ने मारपीट का वीडियो भी बनाया

भिंड शहर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। युवक रहम की गुहार लगाता रहा, यहां तक कि आरोपी के पैर तक पकड़ लिए, लेकिन इसके बावजूद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई। भिंड के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बताशे वाली गली की है, जो बीते दिन की बताई जा रही है। फरियादी युवक की पहचान करण शिवहरे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम डब्बू शाक्य बताया जा रहा है। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, इसी विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि करण शिवहरे आरोपी के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता है और पैर पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, लेकिन इसके बावजूद डब्बू शाक्य युवक के चेहरे पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारता दिखाई देता है। लगातार थप्पड़ों से पीड़ित का चेहरा लाल हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया।मारपीट करने वाले आरोपी ने खुद इस घटना का वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पीड़ित को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित होना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका की गहनता से विवेचना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *