मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, गिरफ्तार:मुरैना में एक ने दूसरे नाबालिग पर किया फायर; मासूम ने तोड़ा था दम

मुरैना के पोरसा में संजय नगर में शनिवार देर शाम खेल-खेल में हुई दर्दनाक घटना में किरायेदार के 7 वर्षीय बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच पूरी होने के बाद पोरसा पुलिस ने मकान मालिक और लाइसेंसी बंदूक धारक रवि उर्फ लोकेंद्र तोमर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना संजय नगर के स्कूल वाली गली की है। यहां लोकेंद्र उर्फ रवि तोमर के मकान में किराए से धर्मराज तोमर का परिवार रहता है। शनिवार रात करीब 10 बजे मकान मालिक का 7 वर्षीय बेटा और किरायेदार धर्मराज का 7 वर्षीय बेटा ऋषभ तोमर एक कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में रवि की लाइसेंसी 315 बोर बंदूक से गोली चल गई। गोली सीधे ऋषभ के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक जब्त की और मकान मालिक को हिरासत में लिया था। प्रारंभ में मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह हादसा गंभीर लापरवाही का नतीजा था। जांच में सामने आए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं— इन्हीं लापरवाहियों के चलते नाबालिग बच्चे के हाथ से बंदूक चल गई और मासूम ऋषभ की जान चली गई। आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि 7 वर्षीय ऋषभ तोमर की गोली लगने से हुई मौत के मामले में मकान मालिक और लाइसेंसधारी रवि उर्फ लोकेंद्र तोमर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह खबर भी पढ़ें
खेल-खेल में नाबालिग ने किया फायर, बच्चे की मौत मुरैना में खेल-खेल में 14 साल के लड़के ने राइफल से फायर कर दिया। गोली साथ खेल रहे 7 साल के बच्चे के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को मर्चुरी पोरसा पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *