ग्वालियर में झाड़ियों में मिला महिला का निर्वस्त्र शव:दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर में एक महिला का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला है।महिला के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस को सोमवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच राहगीरों से सूचना मिली थी। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार में कटारे फार्म हाउस के अंदर शव झाड़ियों में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शव एक दिन पुराना होने का अनुमान
मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस का अनुमान है कि शव एक दिन पुराना हो सकता है। पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। धारदार हथियार से हत्या, संभवत: गलत काम हुआ
एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायण बिहार कॉलोनी की झाड़ियां में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मैं बल के साथ मौके पर पहुंची, महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई है। संभवत महिला के साथ गलत काम भी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकती है। घटनास्थल के आसपास CCTV भी चेक किए जा रहे हैं। अन्य थानों से गुमशुदा हुई महिलाओं की जानकारी भी जुटाए जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *