कपूरथला में पत्नी ने पति की हत्या करवाई:इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी दोस्ती, दोनों करना चाहते थे शादी

कपूरथला में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझाते हुए आरोपी पत्नी तमन्ना और उसके प्रेमी कुलदीप कुमार उर्फ रीपा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार, 12 जनवरी को लखविंदर सिंह जब रात साढ़े सात बजे अपने गांव फूलेवाल से ड्यूटी पर जा रहे थे, तब गांव डैणविंड के श्मशान घाट के पास दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और खंडे से उनके सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल लखविंदर को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया, जहां 14 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी तमन्ना की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर कुलदीप से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। पुलिस की कड़ी पूछताछ में तमन्ना ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों ने आपस में बनाए संबंध
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल की। वारदात में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान की बरामदगी अभी बाकी है। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि करीब एक साल पहले तमन्ना की इंस्टाग्राम के जरिए कुलदीप सिंह उर्फ रीपा निवासी 52 आदर्श नगर पिपलांवाला मंदिर हो​शियारपुर के साथ संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों के आपस में प्रेम संबंध बन गए, जोकि अक्सर रात को एक-दूसरे से व्हाट्सएप पर बातचीत करते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। जब तमन्ना का पति रोज खालसा ऐड अस्पताल कपूरथला में रात को ड्यूटी पर जाता था तो तमन्ना अपने पति की गैर-हाजिरी में अक्सर रीपा से बात करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। इस पर कुलदीप कुमार कहता था कि जब तक उसका पति जिंदा, उन दोनों का विवाह नहीं हो सकता है। इस पर दोनों ने योजना बनाई कि लखविंदर को मार देते हैं, जिससे उनका विवाह हो सके। एसएसपी ने बताया कि लखविंदर सिंह ने तमन्ना की दूसरी शादी थी। थाना कोतवाली के SHO एसआई किरपाल सिंह ने आरोपी तमन्ना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *