चलती बाइक में ब्लास्ट…युवक के पैरों के चीथड़े उड़े, मौत:सीहोर में विस्फोटक ले जा रहा था, मोटरसाइकिल जलकर खाक

सीहोर में चलती बाइक में ब्लास्ट हो गया। युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना रविवार सुबह को इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, जमली निवासी सुखराम बरेला (30) कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। रविवार सुबह वह बाइक (MP37 MN 4489) से भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर रामनगर जा रहा था। देखिए मौके की 3 तस्वीरें… शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की आशंका
हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है। हालांकि इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा कि विस्फोटक की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और इस्तेमाल को लेकर मामले की गहन जांच जारी है। कोई भी संदिग्ध या संवेदनशील वस्तु नहीं मिली
SDPO रोशन जैन ने बताया कि विस्फोट के कारण युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोटरसाइकिल भी पूरी तरह टूट-फूट गई। भोपाल की एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मायनिंग और कुएं में होने वाले विस्फोटक के कारण यह विस्फोट हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें…
महू के आर्मी क्षेत्र में फटा बम,15 साल के बच्चे की मौत
इंदौर के पास महू के आर्मी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हादसा हो गया। यहां पर भेड़ चराने के दौरान अचानक जमीन में धंसा बम फट गया। हादसे में एक 15 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे महू के अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एमवाय भेजा गया। यहां उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *