बीकानेर | स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में खेले गए पांच दिवसीय 31वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजस्थान पुलिस बीकानेर ने डीएफए हनुमानगढ़ का हराकर जीता। मैच के पहले हाफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर के युवराज ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं मैच के दूसरे हाफ के 70 वें मिनट में राजस्थान पुलिस के इमरान ने गोल दूसरा गोल कर विजय बढ़त दिलाई। मैच के मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी वरिष्ठ खिलाडी विजय शंकर हर्ष की याद में राजस्थान पुलिस के युवराज को दी गई। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, श्याम सुंदर सोनी, देवकिशन चांडक, जेपी तलानिया ने प्रदान किए। चमचमती विजेता और उपविजेता की ट्राफी जोधपुर के अमित सेठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दी गई। वही रनिंग ट्राफी सीता देवी की स्मृति में जमन गोट द्वारा दी गई। विजेता टीम को पुरस्कार विजय कुमार व्यास और उपविजेता टीम को पुरस्कार भैरुरतन व्यास की ओर से दिए गए।


