प्री-डीएलएड : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल

बीकानेर| प्रारंभिक शिक्षा के दो वर्षीय पाठ्यक्रम (डीएलएड) में प्रवेश के लिए होने वाली प्री-डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। अब तक लगभग 2 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास अब दो दिन का समय शेष है। हालांकि पिछले साल की तुलना में आवेदन कम होने के कारण अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई जा रही है। पिछले साल 5.95 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में आवेदन किया था। पिछले साल के मुकाबले अभी तक 60 फीसदी आवेदन भी नहीं हुए हैं। हालांकि नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में अभी तक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की है। ‌12वीं कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *