चाचा-भतीजे को गाली दी तो सेल्समैन को मार डाला:कानपुर में ईंट से सिर कूचा, न्यूड लाश फेंकी; भतीजा बोला- गाली देना बर्दाश्त नहीं

कानपुर में पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या चाचा-भतीजे ने की थी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। भतीजे ने बताया कि सेल्समैन ने मेरे चाचा को गाली दी थी। ये मेरे चाचा को बुरा लग गया। फिर चाचा ने उसके मर्डर का प्लान बनाया। इसमें मुझे शामिल किया। रविवार को चाचा सेल्समैन को घर लेकर गए। फिर रेलवे मैदान में हम तीनों ने शराब पी। इसके बाद मैंने सेल्समैन को बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे न्यूड किया। जब वह जमीन पर गिर गया तो ईंट से कूच कर उसकी हत्या कर दी। फिर हम लोग वहां से भाग गए। सेल्समैन की बॉडी से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके कपड़े पड़े थे। उसकी बाइक में चाबी लगी हुई थी। सेल्समैन का दाहिना कूल्हा, चेहरा, गर्दन, पेट, बायां हाथ कुत्तों ने नोच डाला था। करीब 10 मीटर दूर ज्यादा खून पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि कई कुत्ते इस जगह से शव को घसीट कर ले गए होंगे। सोमवार तड़के मॉर्निंग वॉकर पर निकले लोगों ने न्यूड लाश देखकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी गोविंदनगर थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून से सनी ईंट बरामद की। शव की पहचान नरवल के गांव पालेपुर में रहने वाले राहुल अवस्थी (35) के रूप में हुई थी। राहुल के पिता ने बताया- बेटे की 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी से झगड़ा चल रहा था। 2 तस्वीरें देखिए- रमईपुर में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर काम करता था
पालेपुर गांव में रहने वाले राम प्रकाश अवस्थी नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित ऑयल डिपो में गार्ड की नौकरी करते हैं। वो परिवार के साथ संजय गांधी नगर स्थित मकान में रहते हैं। राम प्रकाश ने बताया- मेरे बेटे राहुल अवस्थी की हत्या हुई है। राहुल अवस्थी रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप में सेल्समैन था। उसकी शादी मीता सराय निवासी माया देवी के साथ 3 साल पहले हुई थी। शादी के 15 दिन बाद से ही बेटे और बहू के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। करीब 2 साल से बहू बेटे से अलग घर की पहली मंजिल पर रहती थी। रविवार रात करीब 10.45 बजे बेटा मुझे मोबाइल देकर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया था, इसके बाद वह नहीं लौटा। राहुल ने गाली दी तो उसे पहले पीटा, फिर मार डाला
DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा- राहुल अवस्थी के पिता ने बताया था कि राहुल को उसका दोस्त कामता शर्मा (35) घर से लेकर गया था। उसकी पत्नी ने भी यही बताया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखे। जिसमें कामता के साथ राहुल जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने देर शाम कामता को अरेस्ट कर लिया। वह बाबा नगर की नौबस्ता चतुर्वेदी बिल्डिंग में रहता है। कामता से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मैं और राहुल रोज शराब पीते थे। शनिवार को हम लोगों ने शराब पी थी। इस दौरान राहुल ने मुझे गाली दी। मैंने यह बात अपने भतीजे मोहित शर्मा (22) को बताई। हम दोनों ने तय किया कि कामता को मार देते हैं। रविवार को मैं राहुल को उसके घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में अपने भतीजे को साथ में लिया। इसके बाद रेलवे ग्राउंड में शराब पी। पहले राहुल को बेल्टों से पीटा। फिर ईंट से उसका सिर कूच दिया। कुत्तों ने नोच डाला चेहरा
सोमवार सुबह राहुल का शव निराला नगर रेलवे ग्राउंड में लगी जलपरी प्रदर्शनी के पीछे क्षत-विक्षत हालत में न्यूड पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉकर्स की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो राहुल के शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी। वहीं पर उसके कपड़े पड़े थे, जिसमें उसकी जैकेट पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगा हुआ था। कुत्तों ने उसका चेहरा, हाथ, कूल्हा को बुरी तरह से नोचा हुआ था। पिता ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया था
पुलिस ने बाइक नंबर (UP78 FM9507) के आधार पर शव की पहचान की। मौके पर राहुल की बहन पूजा अवस्थी और पिता राम प्रकाश पहुंचे। DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि राहुल अवस्थी शराब का आदी था। उसका शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी से झगड़ा चल रहा था। इसके चलते पत्नी उससे अलग मकान के ऊपरी हिस्से में रहती थी। मौके से खून से सनी ईंट बरामद हुई है। पिता ने बहू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। ————————— ये खबर भी पढ़िए- कानपुर के रैन बसेरे में डीएम की रेड, रुकने वालों को फोन मिलाया तो बोला-20 रुपए दिए कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन के मूड में हैं। रविवार सुबह 8 बजे घंटाघर के शेल्टर होम की सच्चाई देखने निकले। यहां रैन बसेरा खाली देख नाराजगी जताई। रूकने वालों के रजिस्टर चेक किया। जब कॉल किया तो पता चला रूकने के 20 रुपए लिए गए। वहीं चेकिंग के दौरान रसोईघर की कोई व्यवस्था नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *