उत्तर झारखंड में छाया रहेगा घना कोहरा:मैक्लुस्कीगंज का पारा 0.9 डिग्री, कांके 5.2 डिग्री, नए साल में राहत

झारखंड के उत्तरी हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। उत्तर पलामू क्षेत्र में शीतलहर की स्थिति बनी रही, जबकि रांची समेत आसपास के इलाकों में ठंड का असर लगातार महसूस किया गया। पश्चिमी हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है। सुबह और शाम कनकनी से लोग बेहाल नजर आए। कोहरे के कारण अहले सुबह सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। रविवार की तुलना में ठंड में थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान महज 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में लगे डिजिटल मीटर में भी सोमवार सुबह यही तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। चार फ्लाइट रद्द, आधा दर्जन से ज्यादा लेट ये उड़ानें लेट भास्कर एक्सपर्ट – अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक 2 दिनों में 30 तक बढ़ेगा पारा अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है और इसके बाद अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी और नया साल राहत के साथ मनाया जा सकेगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक उत्तरी झारखंड में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिमी झारखंड के लातेहार, गुमला और लोहरदगा में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *