ऑपरेशन, आई चेकअप कैंप में 236 मरीजों की जांच

जालंधर | एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 126, अलायंस क्लब जालंधर और पिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब, गुरु नानकपुरा वेस्ट में आंखों के ऑपरेशन एवं जनरल चेकअप कैंप लगाया गया। यह कैंप चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित था। इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुमार, इनॉगरेशन अफसर एनके महेंद्रू, स्पेशल गेस्ट पदम लाल, गेस्ट ऑफ ऑनर जितेंद्र सिंह और जेएस डांग उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रधान राम लुभाया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरविंदर सिंह जज तथा प्रोजेक्ट कन्वीनर अनिल कुमार ने भी विशेष रूप से शिरकत की। जीडी कुंद्रा, राकेश चावला और अशोक बजाज भी मौजूद थे। कैंप में 236 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 45 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। पिम्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. आयुषी, रचित बजाज और तरनवीर सिंह शामिल थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *