जालंधर | रेलवे कॉलोनी रोड पर कचरे के कारण गंदगी फैली है। सड़क के किनारे कचरे का ढेर लगा है। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। रेलवे ने सड़क की साइड में बाउंड्रीवाल करके डंप बना दिया है, फिर भी लोग सड़क किनारे ही कचरा गिराते हैं। इस बिखरे हुए कचरे पर हर समय लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो न केवल गंदगी को बीच सड़क तक फैला देते हैं, बल्कि यातायात के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करते हैं। इन पशुओं के कारण आए दिन वाहन चालकों से हादसों का खतरा भी बना है। दुर्गंध के कारण सांस लेना मुश्किल है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। – अमित, लाडोवाली रोड


