विधवाओं को राशन किट वितरित की

लुधियाना| श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की तरफ से परोपकार और आध्यात्मिकता के संगम के रूप में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरु हरि आनंद स्वामी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद विधवा माताओं को राशन किट वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नवग्रह शांति महापूजा से हुआ। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद ज्ञानेश्वर स्वामी, निष्काम स्वामी और माधव स्वामी ने प्रभु महिमा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से संत परम हितकारी भजन के माध्यम से संतों की महिमा का गुणगान किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *