लुधियाना| ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, भावाधस लुधियाना में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अध्यक्ष वीर सनी चंदालिया ने की। बैठक में भावाधस भारत के राष्ट्रीय सर्वोच्च निदेशक वीर वीरेश नरेश धिगान ने विशेष रूप से शिरकत की और संगठनात्मक गतिविधियों एवं समाज के उत्थान संबंधी दिशा-निर्देश दिए। समाज में एकता, शिक्षा, संगठन विकास तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की गई। अंत में जिला युवा अध्यक्ष वीर सनी चंदालिया ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।


