लुधियाना| श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर नौलखा बाग कॉलोनी में श्री हनुमान मंदिर सम्मेलन कमेटी की तरफ से आयोजित 39वां मानव कल्याण सम्मेलन आध्यात्मिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। ब्रह्मलीन पं. भीमसेन वशिष्ठ के शुभाशीष से आयोजित इस समागम की अध्यक्षता पं. राजिंद्र वशिष्ठ एवं पं. दीपक वशिष्ठ ने की। सम्मेलन के अंतिम दिन भक्ति की अविरल धारा बही। जिसमें गुरदेव शर्मा देबी, पूनम रतड़ा, कशिश रतड़ा, गुरदीप सिंह नीटू और श्री हनुमंत सेवा समिति के मनमोहन भट्ट ने विशेष रूप से शिरकत कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर पं. दीपक वशिष्ठ ने सम्मेलन की सफलता में सहभागी बनीं। सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही जनकल्याण के ऐसे प्रकल्प सिद्ध होते हैं। प्रधान सोनू जुनेजा ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


