बालोद| संजारी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता क्लब परिसर में हुई। इस डबल्स प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में कमल साव एवं लक्ष्मण की जोड़ी का मुकाबला चेतन पटेल एवं पवार से हुआ, जिसमें कमल साव की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रूपेश कश्यप एवं लक्की अरोरा की जोड़ी ने आदर्श एवं पारस को सीधे 2 सेटों में पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला में रूपेश एवं लक्की की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।


