चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण रोक के लिए सीएम के नाम दिया मांगपत्र

जालंधर | शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा। मंच के प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि यदि किसी भी इलाके में चाइना डोर की बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित थाना क्षेत्र के एसएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हर वर्ष सैकड़ों पक्षी चाइना डोर में उलझकर दम तोड़ देते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के गले कटने जैसी गंभीर और जानलेवा घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। इसी को देखते हुए मंच ने प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की है। मंच के सदस्यों ने पीसीएस अधिकारी शायरी मल्होत्रा को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम यह मांग पत्र सौंपा। साथ ही एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की गई, ताकि आम जनता चाइना डोर बेचने वालों की गुप्त सूचना प्रशासन तक पहुंचा सके। मंच ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब प्रशासन ने इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो मंच पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन कर जन आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर डॉ. वनीत शर्मा, गुरजीत सिंह, भोला कुशवाहा, संदीप तोमर, सतीश पराशर, संदीप सिंह, गौरव, परमजीत सिंह, मट्टू शर्मा, अक्षय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *