अमृतसर| दुर्ग्याणा तीर्थ बड़ा श्री हनुमान मंदिर में पहली बार 30 दिसंबर को संगीतमय धुन पर श्री सुंदरकांड पाठ होंगे। मंदिर कमेटी के सहयोग और श्री गिरिराज सेवा संघ द्वारा शाम 6 से लेकर हरि इच्छा तक होने वाले श्री सुंदरकांड पाठ को लेकर सारे मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। कमेटी की प्रधान पर प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, महासचिव अरुण खन्ना, वित्त सचिव बिमल अरोड़ा, मैनेजर अनिल शर्मा, सेवा संघ के प्रधान संजय मेहरा और अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सारे मंदिर को 21 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।


