जंडियाला गुरु में युवक को रास्ते में घेरकर पीटा

अमृतसर| जंडियाला गुरु थाना के नए पिंड इलाके में युवक को रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बिक्रमजीत सिंह उर्फ काका ने बताया कि वह 28 जुलाई को फैक्टरी से काम करके ऑटो से अपने गांव लौट रहा था। फतेहपुर राजपूतां पुल के पास उसे ऑटो से उतार दिया गया। जैसे ही वह पैदल घर की ओर बढ़ा, तभी गुलजार सिंह, काका सिंह और हातो सहित एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *