तेज रफ्तार और लापरवाही बनी जानलेवा, 2 हादसों में 2 की मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। रविवार को शहर के दो इलाकों में हुए सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा थाना सदर के मजीठा रोड स्थित गंदा नाला रोड के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय तरनवीर सिंह की मौत हो गई । मृतक की मां गुरमीत कौर ने पुलिस को बताया कि बेटा भाई के साथ बाइक पर काम पर जा रहा था। इसी दौरान बिना हॉर्न दिए छोटे हाथी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक रोहित निवासी वेरका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। इसी तरह दूसरा हादसा 27 दिसंबर दोपहर 2 बजे बटाला रोड पर न्यू इंडिया एंब्रॉयडरी मिल के पास हुआ। यहां ऑटो रिक्शा चालक की लापरवाही के कारण संजीव सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रीतिकौर ने बताया कि पति रोज की तरह काम पर जा रहे थे। वह ऑटो रिक्शा में बैठे हुए थे। ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार में था और चालक ने लापरवाही से फुटपाथ पर चढ़ा दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में पति संजीव सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। थाना ए-डिवीजन पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात चालक पर पर्चा दर्ज किया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *