अमृतसर| डीएवी सीसै स्कूल हाथी गेट के एनसीसी कैडेट दिव्यांश ठाकुर का 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में चयन हुआ। 12वीं कक्षा के छात्र दिव्यांश ने नैशनल लेवल पर यह कामयाबी हासिल की। उसकी इस उपलब्धि पर एनसीसी के बाकी तीनों विंगों के एएनओ ने मेजर मुनीष गुप्ता को बधाई दी। स्कूल के प्रिंसीपल विकाश पराशर और वाइस प्रिंसीपल राजेश शर्मा ने दिव्यांश की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे और मुनीश गुप्ता जी को बधाई दी।


