राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके केंद्रीय मंत्री बोले:संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में कोटा आए बीजेपी के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

कोटा में भाजपा की ओर से आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में कोटा पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर। कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। बीजेपी के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो गए हैं। लगातार देश के लोगों ने उन्हें वोट की ऐसी चोट दी है कि वो आपे में नहीं है। वह क्या बोलते हैं क्या नहीं बोलते हैं उनको खुद मालूम नहीं है। इसलिए उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। उनके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा। बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जो महाराष्ट्र व हरियाणा में हुआ है वह दिल्ली में होगा। क्योंकि झूठों से दिल्ली की जनता परेशान हो गई है। दिल्ली का तथाकथित झूठ बोलने वाला नेता केजरीवाल है। वो हमेशा कहता है मोदी सरकार व दिल्ली का एलजी उन्हें काम नहीं करने देता, झूठ व फरेब की राजनीति करता है।अपने अपराध व पापों को दूसरों पर थोपता है। दिल्ली में मोदी सरकार पांच साल रहने वाली है। एलजी भी रहने वाला है। इसलिए दिल्ली के लोग फिर उसे(केजरीवाल) मौका नहीं देंगे। कि वो आरोप लगा सकें मोदी सरकार व एलजी उसे काम नहीं करने दे रहे। दिल्ली के लोगों ने ठान लिया है केजरीवाल को विदा करना है और भाजपा को लाना है। वर्तमान में कोई तथाकथित नेता हाथ में संविधान की कॉपी लेकर दुष्प्रचार में लगे हुए हैं। जिस संविधान की कॉपी को लेकर वो घूमते हैं उसे संविधान का सबसे ज्यादा अनादर अगर किसी ने किया है तो वो कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने किया है। यही नहीं संविधान के निर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर को सबसे ज्यादा अपमानित करने का काम किसी पार्टी और उसके नेताओं ने किया है तो वो कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया है।संविधान को कुचलने,लोकतंत्र की हत्या का काम सब यह कांग्रेस ने किया है। चुनी हुई सरकारों को सबसे ज्यादा 88 बार गिराने का काम कांग्रेस ने किया। डॉ. अंबेडकर को चुनाव में हरवाने, अपने मंत्रिमंडल से निकालने का काम और उनके स्मारक के लिए दिल्ली में जगह नहीं देने का काम अगर किसी ने किया है वो कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस को संविधान की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। क्योंकि उसने संविधान को भी कुचला है, संविधान की हत्या की है, और संविधान बनाने वाले,उसके रचयिता डॉ अंबेडकर को आजादी के बाद सबसे ज्यादा अपमानित किसी ने पार्टी उसके नेताओं ने किया है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *