जालंधर | कपूरथला रोड पर स्थित मोबाइल टावर्स को निशाना बनाते हुए चोर 72 बैटरियां चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना-1 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। नकोदर निवासी आकाशदीप ने बताया कि वे सिक्योरिटी सुपरवाइजर हैं। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिल्डिंग के पिछले हिस्से (मकसूदां साइड) का इस्तेमाल किया। एएसआई शाम जी लाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


