बस अड्डा को इंटर-स्टेट टर्मिनल के रूप में विकसित करें सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट में आगमन पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पूर्व पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर सुनील भास्कर, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता डेंटल अस्पताल पहुंचे, जहां वे अपने पारिवारिक चिकित्सक डॉ. अभय के यहां गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। एयरपोर्ट परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। इसी क्रम में झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से बोकारो के नयामोड़ बस अड्डा के आधुनिकीकरण की मांग की गई। उन्होंने आग्रह किया कि नया मोड़ बस अड्डा को सभी आधुनिक जन-सुविधाओं से लैस करते हुए इंटर-स्टेट बस टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही प्रस्तावित बस टर्मिनल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन बस टर्मिनल करने की मांग रखी। कहा कि आधुनिक बस टर्मिनल से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी मजबूत होने से बोकारो के व्यापार, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, कलाम आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *