सोमवार की शाम को बोकारो स्टील प्लांट के एक ठेका कंपनी में काम करने वाला सेक्टर-4जी निवासी 50 ठेकाकर्मी उमाशंकर पांडेय लापता हो गया है। वहीं उसकी स्कूटी पौंड के पास से लावारिस हालत में मिली है। उसका कुलिंग में डूबने की आशंका है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-4जी निवासी उमाशंकर पांडेय अपने घर से स्कूटी से निकला था। उसने अपना मोबाइल भी घर में छोड़ दिया था। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर किसी लड़के का कॉल आया कि स्कूटी कुलिंग पौंड के पास है। उसने परिजनों को बताया कि उसने डिक्की से गेट पास निकालकर कॉल किया है। स्कूटी वाले व्यक्ति को कुछ लोगों ने पौंड में डूबते हुए देखा है। घटना की जानकारी मिलने पर हरला थाना पुलिस कुलिंग पौंड पहुंचकर छानबीन शुरू किया। रात होने के कारण कुलिंग पौंड में खोजबीन नहीं हो सकी। पुलिस स्कूटी थाना ले गई। खबर लिखे जाने तक लापता ठेका कर्मी का पता नहीं चला है। मंगलवार को गोताखोर खोजबीन करेगी। सुसाइड प्वाइंट बन गया है कुलिंग पौंड, नहीं है सुरक्षा कुलिंग पौंड बोकारो के लिए सुसाइड प्वाइंट बनकर रहा गया है। यहां अक्सर आत्महत्या करने वालों के शव बरामद होते हैं। इसको लेकर क्षेत्र के समाजसेवियों ने बीएसएल प्रबंधन से पौंड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन सिर्फ एक गार्ड तैनात किए गए। यहां हर साल एक दर्जन लोगों की मौत होती है। कभी नहाने के क्रम में तो किसी की सेल्फी के चक्कर में डूबने से मौत होती है। यहां काफी संख्या में लोग आत्महत्या करने पहुंचते हैं। यह पौंड लगभग 100 मीटर गहरा है।


