भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ उत्तर रेलवे द्वारा राजपुरा-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं धुरी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अंबाला-श्रीगंगानगर और श्रीगंगानगर अंबाला सहित 9 ट्रेनें 5 फरवरी तक रद्द रहेंगीं। वहीं, गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला जो 5 फरवरी तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। अम्बाला-श्रीगंगानगर ट्रेन 6 फरवरी तक अम्बाला के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


