दंतेवाड़ा| बचेली शहर से नकुलनार सुकमा रोड को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर हो गई है,सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, मरम्मत नही की जा रही है,ये सड़क बचेली शहर के बीच से सीधे श्यामगिरी होते हुए सुकमा सड़क को जोड़ती है,इस रास्ते से बचेली से नकुलनार की दूरी 18 किलोमीटर की है जबकि भांसी होकर 35 किलोमीटर है ज्यदातर लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं बावजूद सड़क की मरम्मत नही की जा रही है,सडक़ की मरम्मत एनएमडीसी करेगा या पीडब्ल्यूडी ये भी तय नही है दोनों सड़क मरम्मत के लिए एक दूसरे की राह देख रहें हैं।


