कवर्धा| आदित्यवाहिनी के कवर्धा जिलाध्यक्ष आशीष दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने यह घोषणा की। आशीष दुबे के अध्यक्षीय कार्यकाल में आदित्यवाहिनी कवर्धा ने कई दिव्य और सामाजिक प्रकल्पों का सफल संचालन किया है। उनके नेतृत्व में कवर्धा में दिव्यधर्म सभा और हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी हुई। पिछले दो वर्षों से घर-घर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, हिंदू राष्ट्र स्थापना और गौ हत्या बंदी के उद्देश्य के साथ संचालित किया गया।


