ग्रामीणों ने बोरीमादा पंचायत में रखने की मांग उठाई, ज्ञापन सौंपा

पाली | जिले के गांव राड झालरा, झाम्बुड़ा और उपरली निंबड़ी के ग्रामीण सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बोरीमादा को ग्राम पंचायत रखने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बोरीमादा है जो हमारे गांव से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है हमारे सभी गांवों के ग्राम पंचायत बोरीमादा नजदीक है। लेकिन हमारे सभी गांवों को जिनकी आबादी करीब 4500 है व हमें अब नई ग्राम पंचायत तेलपुरा में डाल दिया। आने जाने का साधन नहीं है। जंगल का एरिया आया हुआ है। आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। आगे कहा कि हमें बोरीमादा पंचायत में नहीं रखा जाएगा तो आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *