जयपुर में शुरू होगा देश का सबसे बड़ा सोलर एक्सपो:लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला करेंगे उद्घाटन, 200 कंपनियां और 10 हजार विजिटर होंगे शामिल

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में शुक्रवार सुबह 11 बजे भारत सोलर एक्सपो का चौथा संस्करण शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल के अनुसार, तीन दिवसीय इस एक्सपो में देश-विदेश की 200 से अधिक सोलर कंपोनेंट निर्माता कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। जेईसीसी के 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस आयोजन में देशभर से 10 हजार से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में सोलर क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक अवसरों पर विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, सोलर उद्योग से जुड़ी आधुनिक मशीनरी और उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। विशेष रूप से, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी आगंतुकों को दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *