जयपुर में महिला की हत्या:लूटने के लिए घुसे बदमाश, हाथ-पैर बांधे; मुंह में कपड़ा ठूंसा

जयपुर में गुरुवार रात घर में घुसकर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। लुटेरों ने महिला की हत्या के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। विधाधर नगर थाना पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ हत्यारों की तलाश कर रही हैं। डीसीपी (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया कि शाम को करीब 7 बजे सूचना मिली कि सी-ब्लॉक में एक महिला बेहोश पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से सरोज बंसल (55) को हॉस्पिटल पहुंचा दिया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सरोज के हाथ-पैर बंधे थे और मुं​ह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। संभवत बदमाशों ने लूट के लिए वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक घरवाले लूट के बारे में पूरी जानकारी नही दे पाए। थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया- सरोज दिनभर अकेली ही घर में रहती थी। उनके एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी और पति गोविंद बंसल छोटे भाई की स्टेशनरी की दुकान पर रहते है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर शाम 5:30 बजे आए थे। जो करीब आधे घंटे तक इस घर में रुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *