जबलपुर में चोरों ने दो सराफा दुकान के ताले तोड़ दिए। घटना के सामने आए सीसीटीवी में 2 चोर दुकानों के ताले तोड़ते दिखाई दे दे रहे हैं। उन्होंने अंदर पूरी दुकान खंगाल ली। उनके हाथ 2 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के जेवरात ही लगे। इसके बाद तोड़-फोड़ करते हुए पूरा सामान फैला दिया। घटना 10 दिसंबर की रात की है। 11 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे दुकान संचालक पहुंचे तब देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों का कारनामा भी नजर आया है। कुछ माह पहले भी एक ज्वेलर्स शाॅप में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने चोर गिरोह को गिरफ्तार भी किया था। आधे घंटे तक दुकान खंगालते रहे चोर भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौराहे पर दो ज्वेलर्स शाॅप पायल और दिव्या संचालित हैं। रात करीब 2 बजे 2 चोर दुकान की शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। पूरी दुकान खंगाल ली, कुछ नहीं मिला तो काउंटर तोड़ दिया। आधे घंटे तक चोर दुकान की अलमारी में जेवरात तलाश करते रहे। जब कुछ नहीं मिला तो चोरों ने दुकान को तहस-नहस कर दिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करने की भी कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दुकान में चोरी हुई वहां से 20 मीटर की दूरी पर डायल 100 खड़ी रहती है। इसके बाद भी चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ताले तोड़कर दुकान में घुसे
दुकान संचालक राजेश सोनी ने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। रात करीब दो बजे 8 से 10 चोर आए और दो ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए पहले तो ताले तोड़े और फिर दोनों दुकान को खंगाल लिला। एक दुकान से तो चोरों को कुछ नहीं मिला। लेकिन, दूसरी दुकान से चोर दो किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के जेवरात ले उड़े। एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


