योगी को दोनों डिप्टी CM हाथ पकड़कर डुबकी लगवाएंगे:अखिलेश बोले- मिल्कीपुर में गुजरात वालों से बचकर रहिए, राम इन्हें छोड़ेंगे नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा। कहा- सीएम योगी को दोनों डिप्टी सीएम हाथ पकड़कर ले जाएंगे और सरयू में डुबकी लगवाएंगे। मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कहा- मिल्कीपुर में गुजरात वाले से बचकर रहना चाहिए। अयोध्या में किसानों की जमीन छीनी जा रही है। जहां आश्रम बनने चाहिए, वहां होटल बन रहे हैं। भगवान राम इन लोगों को छोड़ेंगे नहीं। अखिलेश ने गुरुवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उनके निशाने पर मिल्कीपुर से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु थे। चंद्रभानु कपड़े और पेपर के कारोबारी हैं। वो गुजरात से कपड़ा मंगवाते हैं। उनकी गुजरात के BJP नेताओं के बीच भी अच्छी पैठ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोध्या के 8-10 किसान भी आए थे। इनमें से 5 किसानों ने अपनी बात रखी। कहा- उनकी जमीन छीनी जा रही है। मुआवजा भी सही नहीं मिल रहा। अखिलेश की 5 बड़ी बातें पढ़िए- 1- BJP भाजपाइयों की भी सगी नहीं भाजपा के लोग जानते हैं कि भाजपा उनकी सगी नहीं है। किसानों का सबकुछ छीना जा रहा। कई पीढ़ियों से लोग यहां रह रहे हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर उनकी जमीनें छीन रही है। सरकार सस्ते में जमीन लेकर मुनाफे के लिए जबरदस्ती कब्जा कर रही है। किसानों को बाजार दर पर मुआवजा मिलना चाहिए। 2- अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी बने, लेकिन लोगों को उजाड़कर नहीं
अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाना चाहिए, लेकिन लोगों को उजाड़कर नहीं। अगर सरकार को 6 गुना मुआवजा देना पड़े, तो उसे देना चाहिए। सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती, तो हमारी सरकार बनने पर हम यह करेंगे। 3- अयोध्या में ज्यादातर रजिस्ट्री भाजपा के नेताओं के नाम पर क्यों हो रही
अगर सपा को मौका मिलेगा, तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा। हमने जिस भवन को वर्ल्ड क्लास बनाया था, उसमें बैठकर वे काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ऐसी एक भी इमारत नहीं बना पाई। अयोध्या की ज्यादातर रजिस्ट्री भाजपा के नेताओं के नाम पर क्यों हो रही है? सपा बिजली के प्राइवेटाइजेशन के पक्ष में नहीं है। 4- मिल्कीपुर में भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे
देश का सबसे बड़ा चुनाव मिल्कीपुर में होने जा रहा। यह चुनाव जरूर देखने जाना चाहिए। ऐसे चुनावों की स्टडी की जानी चाहिए। चुनाव पारदर्शी हो। सरकार को निष्पक्ष चुनाव का उदाहरण पेश करना चाहिए। सच यह है कि मिल्कीपुर में भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे हैं। हमारी रणनीति की चर्चा प्रेस में न करें, वरना पुलिस कार्रवाई कर सकती है। भाजपा को हराने के लिए किसान, युवा, महिलाएं और व्यापारी पूरी तरह तैयार हैं। इस बार चुनाव में भाजपा की बड़ी हार होगी। 5- भाजपा को भगवान राम भी माफ नहीं करेंगे
भाजपा को भगवान राम भी माफ नहीं करेंगे। हमारे द्वारा बनाए गए रास्तों पर ही भाजपा चल रही है। कुंभ मेले में हर खंभे पर पीडीए का नाम लिखा था। प्रभु राम ने यह कराया था, लेकिन भाजपा को यह पसंद नहीं आया, इसलिए इसे हटवा दिया। लैंड पुलिंग के लिए भी सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है। अखिलेश से पहले अयोध्या के 5 किसानों ने अपनी बात रखी, चलिए पढ़ते हैं- ————————————————– अखिलेश यादव से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- अखिलेश बोले- यूपी सीएम आवास में शिवलिंग, खुदाई हो:भाजपा नेता सुब्रत पाठक का पलटवार- वहां मजार थी, हमारी सरकार आई तो खुदाई हुई सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी के मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है। उसकी भी खुदाई होनी चाहिए। उन्होंने राजभवन में भी बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया। रविवार को लखनऊ में जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने EVM और कुंभ की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *